11वें दिन अल्लू अर्जुन स्टारर Puspa 2 ने बनाए कई सारे रिकॉर्ड तोड़! दिया शाहरुख खान का घमंड।
Puspa 2 Collection Day 11: सुकुमार द्वारा निर्देशित अल्लू अर्जुन द्वारा अभिनीत Puspa 2 इन दोनों भारतीय सिनेमा घरों में तहलका मचा रही है। फिल्म ने पहले ही दिन से बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया था और पहले दिन इंडिया में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई थी। तब से लेकर अब तक फिल्म की बॉक्स ऑफिस की आंधी अभी भी जारी है।
फिल्म आज 11में दिन एक बार फिर से शाहरुख खान का घमंड तोड़ते हुए बॉलिवुड की कई सारी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा ही है। साथ में ही साउथ इंडिया के सुपरस्टार पैन इंडिया कहे जाने वाले एक्टर प्रभास कका भी घमंड चकनाचूर कर दिया।
11वें दिन Puspa 2 ने रचा एतिहासिक रिकॉर्ड:
सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथी मूवी मेकर्स द्वारा बनाई गई मूवी इन दोनों बॉक्स ऑफिस में तबाही पर तबाही मचा रही है। फिल्म जरूर भारत के सभी भाषाओं में अच्छा कलेक्शन तो नहीं कर पा रही है लेकिन फिल्म हिंदी और तेलुगु में धमाकेदार कलेक्शन करते हुए कई सारे रिकॉर्ड तोड़ते जा रही है। फिल्म भारत में तो अच्छा कलेक्शन कर ही रही है साथ में ही फिल्म को विदेशों में भी आउटस्टैंडिंग रिस्पांस मिल रहा है।
तो चलिए लिए जानते हैं की Puspa 2 ने 11वें दिन कौन सा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
5 दिसंबर को बॉलीवुड में दस्तक देने वाली फिल्म को आज रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर पूरे 10 दिन हो गए हैं और फिल्म का आज बॉक्स ऑफिस पर 11वा दिन है। फिल्म ने 10 दिनों में ही ऑल इंडिया नेट से लगभग 700 करोड़ का कलेक्शन कर ब्लॉकबस्टर मूवी का वेरडिक्ट हासिल कर लिया था।
फिल्म हिंदी भाषा में अच्छा कलेक्शन कर रही है जिसने 10 दिनों में 496 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था जो अपनी आप में बहुत बड़ी बात है। फिल्म आज 11वें दिन रविवार का बॉक्स ऑफिस पर संडे का जमकर फायदा उठाने वाली है। जिससे फिल्म आज रविवार को कम से कम 54 करोड़ का कलेक्शन आराम से करने वाली है।
और ऐसा करते ही फिल्म बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडिया सुपरस्टार प्रभास की बाहुबली 2 के कलेक्शन को भी ध्वस्त करने वाली है। आपको बता दें कि Puspa 2 हिंदी में 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली सातवीं फिल्म तो बनने जा रही है और साथ में ही बॉलीवुड से लेकर साउथ की बड़ी फिल्म के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने वाली है।
Fastest 500 करोड़ बॉलीवुड मूवी:
अल्लू अर्जुन की मूवी 500 करोड़ के दहलीज पर खड़ी हो चुके हैं और 11वें दिन फिल्म आराम से ही 50 करोड़ से लेकर 55 करोड़ के बीच कलेक्शन करने वाली है। जिससे फिल्म का 11 दिन में ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होना तय माना जा रहा है। और ऐसा करते ही फिल्म एनिमल मूवी जिसने 502 करोड़, बाहुबली 2 मूवी जिसने 511 करोड़, ग़दर 2 मूवी जिसने 524 करोड़, पठान मूवी जिसने 523 करोड़ का कलेक्शन किया था आज 11वें दिन सभी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने वाली है ।
पुष्पा 2 ने रचा एक और कीर्तिमान:
Puspa 2 ने जहां 11वें दिन बॉलीवुड की चार बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है साथ में फिल्म ने 11वें दिन एक एतिहासिक रिकॉर्ड भी बना दिया है। जी हां आपको बता देंगे फिल्म का मात्र 10 दिनों में ही हिंदी से 494 करोड़ का कलेक्शन हो गया था।
और आज फिल्म रविवार को 50 से 55 करोड़ का कलेक्शन करने वाली है जिससे फिल्म आज 11वें दिन में ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी और ऐसा ही करते ही फिल्म बॉलीवुड की सबसे फास्टेस्ट 500 करोड़ मूवी बन जाएगी। आपको बता दें कि अभी तक बॉलीवुड में सबसे तेज 500 करोड़ मूवी जवान मूवी थी जिसने 18 दिनों में 500 करोड़ का कलेक्शन किया था।
वही राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्त्री 2 मूवी ने भी 20 दिनों का समय 500 करोड़ के क्लब में पहुंचने के लिए ले लिया था। लेकिन अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ने मात्र 11 दिनों में यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम कर बॉलीवुड में तहलका मचा दिया है। और सारे बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडिया के सुपरस्टार के घमंड को चकनाचूर कर दिया है।
11 में दिन ही ब्लॉकबस्टर हुई Puspa 2:
11 दिन में ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म ने 11वें दिन एक और बहुत बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है। आपको बता दें की फिल्म का बजट 450 करोड़ से लेकर 500 करोड़ के बीच है लेकिन फिल्म ने 11 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ के ऊपर कलेक्शन तथा इंडिया में ही 750 करोड़ का कलेक्शन वही हिंदी भाषा में ही अकेले 550 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।और फ़िल्म ब्लॉक बस्टर हो चुकी है।
अल्लू अर्जुन बने पैन इंडिया सुपरस्टार:
अल्लू अर्जुन के पहले पैन इंडिया सुपरस्टार के नाम से साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास मशहूर थे। हाल ही में रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों ने ऑल इंडिया में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अब अल्लू अर्जुन ने Puspa 2 मूवी के दूसरे पार्ट 2 से अपनी पैन इंडिया के रूप में पहचान बना ली है। और जो कारनामा बॉलीवुड के बड़े से बड़े स्टार शाहरुख खान सलमान खान अक्षय कुमार नहीं कर पाए वह कारनामा साउथ इंडस्ट्री सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने Puspa 2 मूवी से कर दिखाया।
Puspa 2:के सामने एक नई चुनौती:
11वें दिन 50 से 55 करोड़ का कलेक्शन करते ही पुष्पा 2 मूवी का कलेक्शन 550 करोड़ के बीच होने वाला है। लेकिन फिर मूवी को अभी भी बॉलीवुड की सबसे बड़ी मूवी बनने के लिए जवान और स्त्री 2 मूवी के कलेक्शन को बीट करना जरूरी है। आपको बता दें कि जवान मूवी ने हिंदी से 582 करोड़ वही स्त्री 2 मूवी हिंदी से 593 करोड़ का कलेक्शन किया था।
मतलब साफ है की फिल्म को बॉलीवुड की नंबर वन मूवी बनने के लिए 50 करोड़ का कलेक्शन और करने की जरूरत है और फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए लग रहा है की फिल्म आसानी से ही 50 करोड़ तो क्या यहां से अभी 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन करने वाली है और फिल्म पहली 700 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी बन जाएगी।
यह भी पढ़े :
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में Tim Southee ने रचा इतिहास
वैसे मित्रों आपको क्या लगता है? क्या Puspa 2 मूवी 700 करोड़ का कलेक्शन करने वाली मूवी बन पाएगी और क्या ऐसा करने वाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना पाएगी कमेंट करें अपनी राय जरुर दें।