Puspa 2 मूवी से साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने तोड़ा शाहरुख़ का घमंड।
Puspa 2 Movie 5 दिसंबर को भारतीय सिनेमा घरों के साथ इंटरनेशनल सिनेमा घरों में दस्तक दे चुकी है। और 4 दिनों में ही फ़िल्म ने शाहरुख़ का घमंड इस मामले में तोड़ दिया है। तो चलिए जानते है की किस मामले में अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड के सुपरस्टार दिग्गज स्टार शाहरुख़ का घमंड तोड़ा।
नई दिल्ली : Puspa : the rule – part 2 फाइनली लम्बे समय के इंतजार के बाद 5 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों के साथ दुनिया भर के सिनेमा घरों में रिलीज कर दी गयी है। और फ़िल्म ने रिलीज होते ही बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड और मॉलीवुड की तमाम बड़ी से बड़ी फिल्मो का रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और फ़िल्म ने चार दिनों में ही वह कारनामा कर दिखाया है जो भारतीय इतिहास की किसी भी मूवी ने नहीं किया।
ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली मूवी बनी puspa 2 :
5 दिसंबर का दिन का भारतीय सिनेमा घरों के लिए ऐतिहासिक रहा क्यूंकि इस दिन टॉलीवुड की ऐसी मूवी रिलीज हुयी जिसने बड़े बड़े कारनामा किये तथा ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाये। जिसमे पहला कारनामा फ़िल्म का ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का रहा। फ़िल्म ने रिलीज के पहले ही 10 करोड़ का प्री कलेक्शन कर लिया था जिससे फ़िल्म ओपनिंग डे पर आल इंडिया नेट से 167 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही।
बतादे की फ़िल्म pan इंडिया मूवी है यानि की फ़िल्म को 6 अलग अलग भाषाओ में रिलीज किया गया।फ़िल्म ने पहले ही दिन तेलुगु से 80 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया तथा फ़िल्म ने हिंदी भाषा में भी कमाल करते हुए पहले ही दिन 70 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल हुयी।
Puspa 2 ने तोड़ा Jawan मूवी का घमंड :
साल 2023 में रिलीज हुयी पठान मूवी के बाद शाहरुख़ खान की एक और मूवी Jawan ने हिंदी सिनेमा घरों के सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली मूवी बन गयी थी। Jawan मूवी ने पहले ही दिन हिंदी भाषा से 62 करोड़ का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था।
लेकिन अब अल्लू अर्जुन की puspa 2 मूवी ने शाहरुख़ खान की मूवी Jawan के द्वारा बनाये गए रिकॉर्ड को तोड़, ओपनिंग डे पर 70 करोड़ का कलेक्शन कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है।
2nd Day Highest Gross Collection :
Puspa 2 मूवी ने पहले ही दिन 70 करोड़ का कलेक्शन कर ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन का खिताब तो बनाया ही साथ में दूसरे दिन भी फ़िल्म ने jawan मूवी को box office के मामले में धूल चटाई। नयन तारा, विजय सेतुपति और शाहरुख़ से भरी सुपर स्टार की इस फ़िल्म ने दूसरे दिन 46 करोड़ का कलेक्शन किया था।
लेकिन साउथ इंडिया सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फ़िल्म Puspa 2 ने दूसरे दिन भले ही पहले दिन के मुकाबले 21% गिरावट के साथ कलेक्शन किया लेकिन फ़िल्म 57 करोड़ का कलेक्शन करी जो शाहरुख़ खान की jawan मूवी से 11 करोड़ अधिक रहा।
Puspa 2 vs Jawan 3rd Day Collection :
पहले और दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस की कमाई के मामले में jawan मूवी को धूल चटाने वाली Puspa 2 ने तीसरे दिन को भी अपने नाम किया। हिंदी भाषा में लाइफटाइम 582 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फ़िल्म jawan ने 68 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि Allu Arjun और Rasmika Mandhana स्टारर Puspa 2 ने तीसरे दिन 71 करोड़ की रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई की।
Puspa vs Jawan Day 4 Collection :
Saicnilk की रिपोर्ट के मुताबिक Shahrukh Khan की jawan मूवी ने रविवार को तहलका मचाते हुए 71 करोड़ का कलेक्शन किया था जिससे फ़िल्म का चार दिनों में टोटल हिंदी कलेक्शन 252 करोड़ हो गया था। वही ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक सुकुमार द्वारा निर्देशित और मेथी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित फ़िल्म Puspa 2 भी अपने चौथे दिन रविवार को तवाही मचाने वाली है।
फ़िल्म आराम से ही 4थे दिन 73+ करोड़ का कलेक्शन करने जा रही है जिससे फ़िल्म का चार दिनों में total collection 275 करोड़ का होने वाला है। इस प्रकार साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन ने चार दिनों के कलेक्शन के मामले में शाहरुख़ खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म jawan को कमाई के मामले में मात दे दी है।
Puspa 2 day 4 All India Net Collection :
Puspa 2 मूवी ने चार दिनों में हिंदी भाषा से 275 करोड़, तेलुगु से 151 करोड़ और मलयालम से 10, कन्नड़ से 4 तमिल से 21 करोड़ का कलेक्शन किया जिससे फ़िल्म का चार दिनों में सभी भाषा से कलेक्शन 460 करोड़ का हो गया है।
Puspa 2 Day 4 Overseas Collection :
सुकुमार द्वारा निर्देशित अल्लू अर्जुन अभिनीत फ़िल्म पुष्पा 2 को इंडिया में तो अच्छा रिस्पांस मिल ही रहा है साथ में फ़िल्म को इंटरनेशनल सिनेमा घरों में भी आउटस्टैंडिंग रिस्पांस मिल रहा है। फ़िल्म ने चार दिनो में लगभग 240 करोड़ का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़े :
Joe Root को पीछे छोड़ना युवा जायसवाल के लिए फिर हुआ मुश्किल।
Puspa 2 Day 4 World-Wide Collection :
चार दिनों में ही बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड सभी के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने वाली Puspa 2 मूवी का कलेक्शन चार दिनों में 700 करोड़ के पार पहुंच गया है। यानी की 400 करोड़ के बजट में निर्मित मूवी ने चार दिनों में ही अपने बजट से डबल कलेक्शन कर लिया है। और यह फिल्म चार दिनों में ही ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है।
वैसे मित्रों आपको क्या लगता है? क्या Puspa : the rule – part 2 दंगल और बाहुबली 2 मूवी के लाइफ टाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पछाड़ पाएगी? जहां बाहुबली 2 ने 1700 करोड़ और दंगल मूवी ने 2100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। कमेंट करके अपनी राय जरुर दें।