इंग्लैंड के बल्लेबाज Ben Duckett चूके अपने 5 वें टेस्ट शतक से उसके बावजूद टीम का जितना हुआ तय।
Ben Duckett : इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। पहले टेस्ट मैच को शानदार तरीके से जीतने के बाद दूसरे टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है जिसका श्रेय जाता है Ben Duckett को जिन्होने ने दूसरे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का 5 वा शतक भले ही पूरा नहीं कर पाया लेकिन 92 रनो की पारी ने ENG दूसरे टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति प्रदान की ।
नई दिल्ली : Ben Duckett Best Performance , भारतीय टीम से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज को 3-0 से शानदार तरीके से जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड टीम अब अपने घर पर ही इंग्लैंड से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेल रही है,।
भारत टीम पर न्यूजीलैंड बहुत हावी दिखाई दे रही थी लेकिन इंग्लैंड के सामने न्यूजीलैंड की कोई भी नहीं चल रही। पहले टेस्ट मैच को न्यूजीलैंड ने शर्मनाक तरीके से गवा दिया और दूसरे टेस्ट मैच में भी अब Ben Duckett और Jacob Bethell के कारण न्यूजीलैंड की हार की स्थिति बनी हुई है।
पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज Harry Brook के खतरनाक 171 रनों की पारी के बदौलत इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 499 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया । बता दें कि इसके पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 348 रन बनाए थे जिसमें न्यूजीलैंड की तरफ से पूर्व कप्तान केन विलियमसम के 93 रन आकर्षण का विषय था।
केन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बेहतरीन पारी नहीं खेल पाया। दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड की स्थिति गंभीर दिखाई दी और न्यूजीलैंड की टीम 254 रनों पर ढह गई। इस बार Kane Williamson का बल्ला भी खामोश रहा लेकिन Daryl Mitchell ने 84 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली।
102 रनों के मिले छोटे से लक्ष्य को इंग्लैंड टीम ने दो विकेट गवा कर ही हासिल कर लिया। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज Jacob Bethell ने 50 रनों की तूफानी पारी खेली, तथा Ben Duckett ने भी 27 रनो की तूफानी पारी खेली।
Ben Duckett के कारण ENG की स्थिति मजबूत :
पहले टेस्ट मैच को शानदार तरीके से जीतने के बाद अब दूसरे टेस्ट मैच में भी Ben Duckett और Jacob Bethell की शानदार क्रमशः 92 और 96 रनो की इनिंग के कारण इंग्लैंड मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड बेहतरीन रही।
न्यूजीलैंड ने एक समय 43 रनों के स्कोर पर ही इंग्लैंड के चार प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन की राह भेज दिया था। लेकिन एक बार फिर से पहले टेस्ट मैच में 171 रनों की विशाल पारी खेलने वाले Harry Brook दूसरे टेस्ट मैच में भी न्यूजीलैंड गेंदबाजों के सामने खड़े हो गए।
Harry Brook की 123 रनों की पारी के बदौलत इंग्लैंड 280 रन बनाने में कामयाब हुई। इंग्लैंड की पहली पारी के 280 रनों की चुनौती पर न्यूजीलैंड 125 रन ही बना पाई जिसमें केन विलियमसन एक बार फिर 37 रन बनाकर अपनी टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे।
न्यूजीलैंड को 125 रनों पर All out करने के बाद अब दूसरी पारी में भी इंग्लैंड के बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मात्र 3 विकेट के नुकसान पर ही इंग्लैंड ने 220 रन न्यूजीलैंड के सामने बना डाले हैं और पहले इनिंग में मिली 150 रन की बढ़त के कारण इंग्लैंड का स्कोर वर्तमान में 375 के ऊपर पहुंच गया है इंग्लैंड के दोनों युवा बल्लेबाज भले ही शतक से चूक गए। लेकिन Ben Duckett 92 और Jacob Bethell के 96 रनो ने इंग्लैंड की स्थिति मजबूत कर दी।
न्यूजीलैंड का WTC 2025 में हाल:
भारतीय टीम से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीतने के उपरांत न्यूजीलैंड की संभावना वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की बन गई थी। लेकिन घर में ही इंग्लैंड से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच गवाने के बाद न्यूजीलैंड अब लगभग लगभग वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल से बाहर माना जा रहा है।
Eng vs Nz दूसरे टेस्ट मैच में भी अब न्यूजीलैंड की हार लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 की रेस से बाहर हो गई है।
टीमें में जो WTC के फाइनल की रेस बाहर हो गई:
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला Lords Cricket Stadium जून 2025 में खेला जाना है। जिसमें सिर्फ चार टीम में ही फाइनल की रेस में बनी हुई है बाकी अन्य पांच टीमें लगभग लगभग WTC के फाइनल के रेस से बाहर मानी जा रही है।
भारतीय टीम,ऑस्ट्रेलिया टीम,श्री लंका टीम और साउथ अफ्रीकन टीम WTC 2025 की अंक तालिका में टॉप 4 पर बनी हुयी है जिनमें 2 टीमें आराम से ही क्वालीफाई करने वाली है और बाहर होने वाली टीमों में इंग्लैंड, यूजीलैंड,पाकिस्तान बांग्लादेश, वेस्टइंडीज शामिल है
WTC 2025 Points Table :
पीओ टीम | खेला | जीत गया | खो गया | खींचा | डेड | अंक | पीसीटी |
---|---|---|---|---|---|---|---|
भारत | 15 | 9 | 5 | 1 | 2 | 110 | 61.11 |
दक्षिण अफ्रीका | 9 | 5 | 3 | 1 | 0 | 64 | 59.26 |
ऑस्ट्रेलिया | 13 | 8 | 4 | 1 | 10 | 90 | 57.69 |
श्रीलंका | 10 | 5 | 5 | 0 | 0 | 60 | 50.00 |
न्यूज़ीलैंड | 12 | 6 | 6 | 0 | 3 | 69 | 47.92 |
इंग्लैंड | 20 | 10 | 9 | 1 | 22 | 102 | 42.50 |
पाकिस्तान | 10 | 4 | 6 | 0 | 8 | 40 | 33.33 |
बांग्लादेश | 12 | 4 | 8 | 0 | 0 | 45 | 31.25 |
वेस्ट इंडीज | 11 | 2 | 7 | 2 | 0 | 32 | 24.24 |
दोस्तों आपको Ben Duckett और Harry Brook इन दोनों में से किसकी बल्लेबाजी बेहद पसंद है कमेंट करके जरूर बताएं। और आपको क्या लगता है? क्या अभी भी न्यूजीलैंड Eng vs Nz दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकता है?