Udaipur News Today : मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठन, भारतीय मजदूर संघ उदयपुर द्वारा होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

Udaipur News TodayUdaipur News Today : मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठन (संविदा/एस एफ ए बी) भारतीय मजदूर संघ , उदयपुर का आज शाम 5 बजे से अशोक नगर में स्थित आचार्य तरुण सागर जैन भवन , तरुणसागरम में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी यूनिट से व संघटक महाविद्यालयो से कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष श्री नारायण लाल सालवी ने की। संगठन के आय व्यय का ब्यौरा संगठन के कोषाध्यक्ष श्री मनीष बंसल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संगठन के समस्त महिला और पुरुष कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए और अपना अपना यूनिट बाइस परिचय दिया। कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से भी सभी को अवगत करवाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ । अन्त में सभी कर्मचारियों ने अल्पाहार लिया। ओर रात्रि 8 बजे होली मिलन कार्यक्रम का समापन हुआ।