WTC 2025 Points Table: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला भारत में आयोजित हो रही है, जिसमें मेजबान भारत मेहमान न्यूजीलैंड के सामने चारों खाने चित्त नजर आ रहा है, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला भारत न्यूजीलैंड गेंदबाजों के सामने बिल्कुल भी बेअसर साबित हो रहा है,
और जो भारतीय टीम न्यूजीलैंड सीरीज से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी अब उसके लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के रास्ते बेहद ही मुश्किल हो गए हैं और यदि भारतीय टीम यहां से सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच को भी गवा देती है तो भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने का सपना सपना ही रह जाएगा
न्यूजीलैंड हार से हुआ भारत को बहुत बड़ा नुकसान:
बेंगलुरु टेस्ट में 8 विकेट से हार और पुणे टेस्ट में मिली 113 रनों से हार ने मानो भारतीय क्रिकेट टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करने का सपना ही तोड़ दिया है, एक समय जो भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल की फेवरेट मानी जा रही थी अब वह तीसरे मैच को भी यदि न्यूजीलैंड से गवा देती है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में तीसरे स्थान पर आ जाएगी, यानी कि न्यूजीलैंड ने भारत को काफी परेशानियों में डाल दिया है
न्यूजीलैंड से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले भारतीय टीम 74.86 अंकों के साथ WTC 2025 Points Table पर नंबर वन पर थी, लेकिन बेंगलुरु टेस्ट में मिली बड़ी हार के कारण भारतीय टीम को 6 अंकों का नुकसान हुआ और भारत के 74 से 68 अंक हो गए, लेकिन एक बार फिर से सीरीज के दूसरे मैच पुणे टेस्ट में मिली शर्मनाक हार ने WTC 2025 Points Table में भारत को अब बिल्कुल ऑस्ट्रेलिया के करीब ला खड़ा कर दिया है
बता दे कि ऑस्ट्रेलिया इस समय 62.50 अंकों के साथ WTC 2025 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर चल रही है वहीं भारतीय टीम 62.86 अंकों के साथ पहले पायदान पर है यानी कि भारतीय टीम दो टेस्ट मैच को गवाते ही बिल्कुल ऑस्ट्रेलिया के पास खड़ी हुई है और यदि तीसरा टेस्ट मैच भी भारतीय टीम न्यूजीलैंड से गवा देती है तो भारतीय टीम को 6 अंकों का और नुकसान होगा और भारत के 62 से 56 अंक हो जाएंगे,
भारत ने बढ़ाया बाकी टीमों का फाइनल में पहुंचने का चांस:
न्यूजीलैंड सीरीज में मिली दो शर्मनाक हार से भारतीय टीम को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है और एक समय जो माना जा रहा था कि भारतीय टीम आराम से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंच जाएगी और दूसरे स्थान के लिए बाकी टीमों के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए जंग चलेगी, लेकिन श्री लंकाई टीम से मिली हार के कारण बौखलाई न्यूजीलैंड टीम ने भारतीय टीम को करारा जवाब दिया और अब भारतीय टीम को भी बाकी टीमों के साथ WTC 2025 के फाइनल में पहुंचने के लिए कड़ी मसक्कत करती हुई दिखाई देगी
न्यूजीलैंड से मिली भारत को दो बड़ी शर्मनाक हार ने बाकी टीमों के लिए WTC 2025 के फाइनल में पहुंचने का चांस बढ़ा दिया है, बता दे कि भारत दुनिया की एकमात्र ऐसी टेस्ट क्रिकेट टीम है जिसने अभी तक हुए दोनों बार की वर्ल्ड टेस्ट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई थी, वहीं तीसरी बार की प्रतियोगिता में भी भारतीय टीम में फाइनल की फेवरेट मानी जा रही थी
लेकिन न्यूजीलैंड से मिली दो करारी शिकस्त ने पूरे WTC 2025 Points Table के समीकरण को ही बदल दिया है और भारत के दो टेस्ट मैच गवाते ही अब साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड,श्रीलंका,न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया और भारत सभी wtc 2025 के फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी
तीसरे टेस्ट को गवाते ही भारत का टूट जाएगा सपना:
बता दें कि भारतीय टीम दो टेस्ट मैच गवाते ही अब सीरीज को बचाने के मोड में खड़ी है और यदि भारतीय टीम लास्ट और अंतिम टेस्ट मैच भी गवा देती है तो वह क्लीन स्वीप तो होगा ही, साथ में भारतीय टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के अंक तालिका में नंबर वन बने रहने का सपना तो टूट ही जाएगा साथ में ही फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट जाएगा,
भारत करेगा नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरा:
आपको बता दें कि साल 2024 के नवंबर महीने में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां मेहमान टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी, ऐसे में यदि भारतीय टीम न्यूजीलैंड से तीसरा टेस्ट मैच भी हार जाती है तो फिर wtc 2025 के फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया से कम से कम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में तीन टेस्ट मैचो में जरूर जीत दर्ज करनी होगी और एक मैच को ड्रॉ पर खत्म करना होगा लेकिन भारतीय टीम का विदेशी सरजमी पर इतना अच्छा खास रिकॉर्ड नहीं रहा जितना कि भारत का भारतीय सरजमीं पर रहा है
यह भी पढ़े :
तीसरे टेस्ट मैच को गवाते ही टूट जाएगा भारतीय टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने का सपना
भारत ने अपने दोनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले विदेशी सरजमी में ही गवाये थे
यानी कि मतलब साफ है की यदि भारतीय टीम न्यूजीलैंड से तीसरा टेस्ट मैच भी गवा देती है तो फिर उसको ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट मैचो में कड़ी मसक्कत करनी होगी और भारतीय टीम को कम से कम पांच में तीन टेस्ट मैच जीतने होँगे जो बेहद ही मुश्किल रहने वाला है
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दूसरी बार करेंगे WTC के फाइनल में प्रवेश:
यदि भारतीय टीम न्यूजीलैंड से अपकमिंग 1 नवंबर से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को भी गवा देती है तो न्यूजीलैंड के WTC 2025 के फाइनल में पहुंचने के चांस बढ़ जाएंगे, न्यूजीलैंड से तीसरा टेस्ट मैच गवाते ही भारत के 56.86 अंक हो जाएंगे वहीं न्यूजीलैंड के तीसरे टेस्ट मैच को जीतते ही उसके 55 अंक हो जाएंगे और श्रीलंका इस समय 55 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर ही है, और ऑस्ट्रेलिया जो इस समय 62.50 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है नंबर वन पर पहुंच जायेगी
यानी कि ऑस्ट्रेलिया यदि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पांच टेस्ट मैचो में भारत को तीन टेस्ट मैचो में हरा देती है तो ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में पहुंचना पूरी तरह से कंफर्म हो जाएगा, वही न्यूजीलैंड जिसको अगली अपकमिंग wtc की सीरीज में तीन टेस्ट मैच खेलने हैं तीन में यदि दो में भी जीत हासिल करेगी तो WTC 2025 Points Table में दूसरे स्थान पर रहेगी और भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो जाएगा
WTC 2025 Points Table :
Teams | M | W | L | T | N/R | PT | PCT |
---|---|---|---|---|---|---|---|
IND | 13 | 8 | 4 | 0 | 1 | 98 | 62.82 |
AUS | 12 | 8 | 3 | 0 | 1 | 90 | 62.50 |
SL | 9 | 5 | 4 | 0 | 0 | 60 | 55.56 |
NZ | 10 | 5 | 5 | 0 | 0 | 60 | 50.00 |
SA | 7 | 3 | 3 | 0 | 1 | 40 | 47.62 |
ENG | 19 | 9 | 9 | 0 | 1 | 93 | 40.79 |
PAK | 10 | 4 | 6 | 0 | 0 | 40 | 33.33 |
BAN | 9 | 3 | 6 | 0 | 0 | 33 | 30.56 |
WI | 9 | 1 | 6 | 0 | 2 | 20 | 18.52 |